सामिग्री: मूंग दाल धुली ३/४ कटोरी , खट्टे दही का मट्ठा २ लीटर ,जीरा १ चम्मच,हल्दी पीसी १/२ चम्मच,लाल मिर्च देगी १/२ चम्मच,नमक स्वादानुसार ,अदरक बारीक कटा १/२ चम्मच ,हरी मिरच लम्बाई में कटी हुई २-३,हरा धनिया कुछ पत्ते ,तलने एवं छोंक के लिए रिफाइंड तेल ,बेकिंग पाउडर १/२ चम्मच
विधि: मूंग दाल को रात भर लिए भिगो दें। मिक्सर में दाल को बारीक लें. १/३ दाल बड़ियों के लिए निकाल लें. बड़ियों के लिये दाल खूब फैटें. उसमे १ चम्मच रिफाइंड तेल और बेकिंग पाउडर डालें और छोटी छोटी पकौड़ियाँ तल लें। बाकि बची २/३ पीसी मूंग दाल को मट्ठे में मिला कर भारी तले के बर्तन में गैस पर चढ़ाएं। उसमे धनिया,हल्दी डाल कर चलायें. इस मिश्रण को बराबर चलते रहें अन्यथा यह फट जाएगा. उबाल आने पर इसमें नमक मिलाएं और पकौड़ियों को डालें. (पकौड़ियों को थोड़ा हाथ से हल्का सा तोड़ लें ,इससे वे अंदरसे भी नरम हो जाएँगी )
साथ में बारीक़ कटा अदरक ,१-२ हरी मिर्च डालें. माध्यम आंच पर उबाल दें. जब कढ़ी तैयार हो तो हींग,जीरा ,लाल मिर्च दाल कर तड़का दें। साथ ही हरे धनिये और हरी मिर्च से गार्निश करें.
बहुत से लोगों को बेसन की कढ़ी पसंद नहीं आती है ,उम्मीद है यह उन लोगों को पसंद आयेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें