यह मूलतः राजस्थान प्रान्त का प्रसिद्ध व्यंजन है जो कि वहां बहुत शौक से खाया जाता है।
आटे में बेसन और नमक मिला कर नरम आटा गूंध लें। उसकी चपातियाँ बना कर तवे पर दोनों तरफ अधकच्ची पका कर उतार कर एक तरफ रख लें। उन तैयार चपातियों को मिक्सर में बारीक पीस लें। अब उसमे मोयन के लिए पिघला हुआ घी मिला कर गुनगुने दूध से कड़ा आटा गूँथ लें. रोटी के पेड़े के बराबर आटा लें और हाथ से लोई बना कर दबा लें। इस प्रकार सारी बाटियाँ बना कर तैयार कर ले.
मगर बाटी के आटे को उबालना ,कूटना ,पीसना फिर उससे बाटी तैयार करना बहुत ही समय ले लेता है। इस कारण बहुत से लोग उसे पसंद होते हुए भी उसे बनाने में कतराते हैं. यहाँ पर मैं एक आसान विधि प्रस्तुत कर रही हूँ जिस के कारण यह रेसिपी बहुत ही कम समय में और आसानी से तैयार हो सकती है. कृपया मुझे अपनी राय से जरूर अवगत कराएं कि आप को यह रेसिपी कैसी लगी।
सामिग्री :बाटी के लिए : आटा १ १/२ कटोरी,बेसन २ टेबलस्पून,नमक स्वादानुसार ,मोयन के लिए घी १ १/२टेबल स्पून ,गुनगुना दूध १/२ कप,तलने के लिए घी
दाल के लिए : १ कटोरी उरद धुली दाल ,हल्दी पीसी १/२ चम्मच ,नमक स्वादानुसार,
तड़के के लिए : बारीक कटे बड़े टमाटर २, धनिया पिसा १ टी स्पून,लाल मिर्च देगी १ टीस्पून ,अदरक बारीक कटी १ इंच के लगभग ,हरी मिर्च कटी २-३, खटाई पीसी १/२ चम्मच,गरम मसाला ३/४ टीस्पून, हरा धनिया कटा थोड़ा सा ,तड़के के लिए देसी घी १ बड़ा चम्मच ,हींग एक चुटकी ,जीरा १ टीस्पून।
विधि: बाटी के लिए:
आटे में बेसन और नमक मिला कर नरम आटा गूंध लें। उसकी चपातियाँ बना कर तवे पर दोनों तरफ अधकच्ची पका कर उतार कर एक तरफ रख लें। उन तैयार चपातियों को मिक्सर में बारीक पीस लें। अब उसमे मोयन के लिए पिघला हुआ घी मिला कर गुनगुने दूध से कड़ा आटा गूँथ लें. रोटी के पेड़े के बराबर आटा लें और हाथ से लोई बना कर दबा लें। इस प्रकार सारी बाटियाँ बना कर तैयार कर ले.
दाल के लिए: दाल को १५-२० मिनट तक भिगो लें। फिर उसमे हल्दी ,नमक डाल कर कुकर में २-३ सीटी दे कर तैयार कर लें। अब तैयार दाल में खटाई और गर्ममसाला मिलाएं।
अब कड़ाही में घी गर्म करें. फिर हींग ,जीरा डालें। बारीक कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डाल कर भूनें। फिर पिसा धनिया ,लाल मिर्च पीसी डाल कर चलायें। अब बारीक कटा टमाटर डाल कर भूनें। जब टमाटर गल जाएँ तो तड़के को दाल में मिला दें. और फिर हरे धनिये से गार्निश करें। बाटियों को धीमी आंच पर गोल्डन तलें और दाल के साथ सर्व करें। आपकी स्वादिष्ट दाल बाटी तैयार हैं.