गुरुवार, 16 अप्रैल 2015

EGGLESS CHOCOLATE CAKE

सामिग्री :१ कप मैदा ,१ कप ताज़ी मलाई ,३/४ कप  पिसी चीनी ,१ टेबलस्पून कोर्न्फ्लौर ,२ टेबलस्पून कोको पाउडर ,१  टीस्पून  चॉकलेट एसेंस ,१/२  टी स्पून बेकिंग पाउडर ,१/४ टीस्पून बेकिंग सोडा ,१ टेबलस्पून वाइट विनेगर ,चुटकी भर नमक ,दूध १/२ कप 
विधि:
बेकिंग टिन  को चिकनाई से लाइन कर लें। अब मैदा ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा ,कोको  पाउडर ,और नमक को छान लें. साफ़  बाउल में  मलाई और चीनी को एक सार  होने तक  फेटें। धीरे धीरे कट एंड फोल्ड विधि से मैदा मिलाएं। मिश्रण अगर गाढ़ा  लगे तो दूध  मिलाएं।सबसे आखिर में वाइट विनेगर मिलाएं.  ओवन को १० मिनट पहले प्रीहीट करें। २० से २५ मिनट  तक  २०० डिग्री सें. पर   बेक करें  या तब तक जब तक  सलाई साफ़ बाहर  निकल आये।  पीसी चीनी  से गार्निश के सर्व  करें। आपका एग्गलेस चॉकलेट केक तैयार है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें