सामिग्री: करेले ५०० ग्राम ,१ बड़ी अमिया ,१ चम्मच मोटी सौंफ ,१/२ चम्मच राई ,१/४ चम्मच कलोंजी ,१/४ चम्मच मैथीदाना ,१/२ चम्मच जीरा,धनिया पिसा ३/४ चम्मच. ,हल्दी १/२ चम्मच ,लालमिर्च देगी पीसी १/२ चम्मच,गुड़ २५-३० ग्राम या १ बड़ा चम्मच चीनी,हींगचुटकी भर,तेल सरसों का १ टेबलस्पून और नमक स्वादानुसार ।
विधि:
करेले कद्दूकस करके नमक लगा कर १-२ घंटे के लिए रख दें। साथ ही अमिया भी कद्दूकस कर लें।
करेलों को पानी से निथार कर रख लें। एक कढ़ाई में तेल डालें और पकने पर गैस मध्यम कर लें। फिर हींग ,सौंफ,रायी ,मैथी,कलोंजी और जीरा डालें। उसके बाद धनिया ,हल्दी ,लालमिर्च डाल कर अमिया भूनें। नमक डालें. यदि आप प्याज़ खाते हैं तो आप प्याज़ भी डाल सकते हैं. अमिया भून जाने पर किसे हुए करेले डालें ,माध्यम आंच पर भुनने दें. फिर गुड या चीनी जो भी आप के पास उपलब्ध हो उसे डालें और थोड़ी देर ढक कर पकाएं। यह सब्ज़ी बहुत ही कम तेल में पक जाती है। इसलिए यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें